Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

कासगंज में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

एटा/कासगंज (उप्र), 15 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बृहस्पतिवार को खेत में काम करते समय अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

मृतकों में एक महिला, उसकी 11 वर्षीय बेटी और महिला का देवर शामिल हैं। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना सहावर थाना क्षेत्र के नगला माधव गांव के पास हुई, जहां रामवती (36), उसकी बेटी कशिश (11) और देवर नीरज (35) खेत में काम कर रहे थे कि तभी वे अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद परिजन तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के अनुसार तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि