Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

तृणमूल कांग्रेस के ममता गुट का आरोप, प्रतिद्वंद्वी खेमे के लिए हलफनामे जुटा रही पुलिस

कोलकाता, 15 अक्टूबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि असंतुष्ट समूह के पक्ष में हलफनामे हासिल करने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पत्र में यह भी आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग (ईसी) के समक्ष हलफनामे दाखिल करने के लिए 'स्टांप पेपर' जारी करने और उनके वितरण को लेकर भी 'अवैध व मनमाने निर्देश' दिए जा रहे हैं।

यह आरोप विधानसभा चुनावों के बाद तृणमूल कांग्रेस में हुए विभाजन के मद्देनजर पार्टी की पहचान, राशि और चुनाव चिह्न को लेकर ईसी के समक्ष चल रहे विवाद के बीच सामने आए हैं।

ममता बनर्जी वाले तृणमूल कांग्रेस के गुट की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डोला सेन के मुताबिक, निर्वाचन आयोग ने पार्टी के दोनों गुटों से 26 अक्टूबर की समयसीमा तक समर्थकों के हलफनामे और अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने को कहा है। यह प्रक्रिया आयोग की कार्यवाही का हिस्सा है।

सेन ने पत्र में आरोप लगाया कि राज्यभर में पुलिसकर्मियों को गैर-तृणमूल सदस्यों से ‘‘फर्जी हलफनामे’’ इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया है ताकि प्रतिद्वंद्वी गुट तृणमूल कांग्रेस के नाम और उसके चुनाव चिह्न ‘दो फूल और घास’ पर अपना दावा मजबूत कर सके।

राज्यसभा सदस्य सेन ने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के समर्थकों को अपने हलफनामे तैयार करने के लिए स्टांप पेपर हासिल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत