Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

ऑरोरा के मंदिर में गोलीबारी की कोशिश के दौरान मैं परिवार के साथ वहीं था: कृष्णमूर्ति

न्यूयॉर्क, 15 अक्टूबर (भाषा) भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब एक किशोर ने ऑरोरा स्थित हिंदू मंदिर में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की कोशिश की तब वह और उनका परिवार मंदिर में मौजूद थे।

कृष्णमूर्ति ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इस बात से स्तब्ध हूं कि नस्लीय सोच में विश्वास रखने वाले एक व्यक्ति ने ऑरोरा स्थित उस हिंदू मंदिर में भारतीय मूल के अमेरिकियों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश की, जहां मेरा परिवार पूजा करने जाता है। पिछले रविवार को जब हमले की कोशिश की गई, तब मैं और मेरा परिवार वहां मौजूद थे।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा का खतरा दर्शाता है कि भारत के खिलाफ घृणा और नस्लीय सोच कितनी खतरनाक हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘इन धमकियों को गंभीरता से लेने के लिए हमें निर्दोष लोगों के मारे जाने का इंतजार नहीं करना चाहिए।’’

बड़े पैमाने पर गोलीबारी की कथित साजिश की जांच के बाद अधिकारियों ने पैलेटाइन निवासी 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस को गिरफ्तार किया है।

कृष्णमूर्ति ने कहा कि इतने सारे निर्दोष लोगों की जान जोखिम में डालने वाली घृणा का मुकाबला करने के लिए लोगों को एकजुट होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर अमेरिकी को बिना किसी डर के जीने और अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है तथा “हमें हर तरह की नफरत के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।’’

भाषा देवेंद्र प्रशांत

प्रशांत