Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने स्मार्ट स्ट्रीटलाइट परियोजना की शुरुआत की

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को मूलचंद अंडरपास पर प्रायोगिक आधार पर स्ट्रीटलाइट परियोजना का उद्घाटन किया।

एक बयान के अनुसार, अगले चार महीनों में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की योजना करीब एक लाख पुरानी स्ट्रीटलाइट को नई स्मार्ट एलईडी लाइट से बदलने की है।

गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इन नई स्ट्रीटलाइट पर क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं और इनके जरिए लाइट से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं और किसी तरह की समस्या होने पर शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।

फिलहाल, पीडब्ल्यूडी के तहत करीब 96,000 स्ट्रीटलाइट हैं जिनमें से लगभग 45,000 में अब भी पारंपरिक एचपीएसवी लाइटें लगी हैं।

सरकार के अनुसार, परियोजना के तहत इन लाइटों को ऊर्जा की कम खपत करने वाली स्मार्ट एलईडी लाइटों से बदला जाएगा। इससे बेहतर रोशनी मिलेगी, बिजली की खपत कम होगी।

लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि परियोजना लागू होने के बाद अगले पांच वर्षों में बिजली की खपत पर करीब 100 करोड़ रुपये की बचत होगी।

उन्होंने कहा, “स्मार्ट एलईडी लाइट अपने आप चालू और बंद होंगी। अंधेरा होने पर इनकी रोशनी धीरे-धीरे बढ़ेगी, जबकि सूर्योदय के समय रोशनी अपने आप कम हो जाएगी। इससे पांच वर्षों में बिजली पर 100 करोड़ रुपये की बचत होगी।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश