नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज में 23 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में बृहस्पतिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शाहिद हुसैन के रूप में हुई है जो इस सप्ताह के शुरू में ही जेल से बाहर आया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना श्रीराम चौक पर हुई। उन्होंने कहा कि जामिया नगर का रहने वाला हुसैन, शबीद मलिक उर्फ मोनू से मिलने बसंतपुर गया था।
पुलिस ने बताया कि जब हुसैन अपने स्कूटर से लौट रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार चार लोगों ने उसके वाहन को ओवरटेक कर उसे रोका और उसे चाकू मार दिया तथा फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि शाहिद और आरोपी तरुण उर्फ रंजन के बीच पुरानी रंजिश थी। यह रंजिश 2025 में तिहाड़ जेल के अंदर हुए झगड़े से शुरू हुई थी।
एक अधिकारी ने बताया कि चार आरोपियों की पहचान करण उर्फ करम शाह, अबुजर, मोनू मलिक उर्फ साबिर और गौरव गुम्मा के रूप में हुई है।
भाषा नोमान नोमान अविनाश
अविनाश