Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

सेबी ने समापन नीलामी सत्र रूपरेखा में किया संशोधन

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बृहस्पतिवार को कारोबार समाप्ति नीलामी सत्र (सीएएस) की रूपरेखा में संशोधन किया। इसके तहत कारोबार के समय और शेयरों तथा सूचकांकों के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव किया गया है।

सेबी ने अपने परिपत्र में कहा कि संशोधित व्यवस्था के तहत 10 मिनट का कारोबार समाप्ति नीलामी सत्र सभी कारोबारी दिनों में दोपहर 3:30 बजे से 3:40 बजे तक चलेगा। वहीं, सूचकांक और शेयरों के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों में कारोबार कुछ अपवादों को छोड़कर शाम 3:45 बजे तक जारी रहेगा।

इसके अलावा, सौदे की समाप्ति के दिन वाले वायदा एवं विकल्प अनुबंधों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब इसके लिए सामान्य कारोबार के अंतिम 30 मिनट के दौरान के कारोबार की मात्रा के आधार पर भारांश औसत मूल्य (वीडब्ल्यूएपी) पद्धति का उपयोग किया जाएगा।

सेबी ने कहा कि ये संशोधन मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा, आम लोगों से मिली टिप्पणियों, सेबी की द्वितीयक बाजार सलाहकार समिति की सिफारिशों और शेयर बाजारों के साथ हुई चर्चा के बाद किए गए हैं।

भाषा रमण अजय

अजय