Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

मणिपुर में घात लगाकर किए गए हमले में महिला की मौत, दो लोग लापता

इंफाल, 15 अक्टूबर (भाषा) मणिपुर के कामजोंग जिले में बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा दो मोटरसाइकिल पर सवार लोगों पर घात लगाकर किए गए हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि चार नागरिक आवश्यक सामान खरीदने के लिए दो मोटरसाइकिल से फैकोह जा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब चार बजे फैकोह और मोलवाइलुप के बीच उन पर हमला किया गया।

उन्होंने बताया कि हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया।

अधिकारियों के अनुसार, दो नागरिक अब भी लापता हैं और उनका पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश के लिए सुरक्षा बलों और ग्रामीणों ने तलाश अभियान शुरू किया है।

भाषा राखी अविनाश

अविनाश