Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

गुरुग्राम पुलिस लाइन के पास अज्ञात व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

गुरुग्राम, 15 अक्टूबर (भाषा) गुरुग्राम में पुलिस लाइन के सामने एक पैदल पार पथ पर कथित तौर पर टाइल से पीट-पीटकर एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान थे और वह खून से लथपथ था।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को सूचना मिलने के बाद सेक्टर 14 थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया जिसके पास खून से सनी एक टाइल भी मिली।

सेक्टर 14 थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया, 'घटनास्थल की स्थिति और प्रारंभिक जांच के आधार पर जांच अधिकारी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हमने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की है।'

भाषा शुभम नमिता

नमिता