Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

ट्रंप की घोषणा के बावजूद यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर लगातार हमले कर रहा रूस : जेलेंस्की

कीव, 14 अक्टूबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘‘संघर्षविराम’’ की घोषणा का हवाला देते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर रूस के हवाई हमले लगातार जारी हैं।

हाल में ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया था कि रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने को सहमत हो गए हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस की सेना लगातार तीसरी रात यूक्रेन के बिजली ग्रिड के साथ-साथ तेल और गैस प्रतिष्ठानों पर हमले करती रही।

इस बीच, जेलेंस्की ने रूस की तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाने का यूक्रेन का कई महीने से जारी अभियान रोकने पर सहमति जताई है। इन हमलों के कारण रूस में ईंधन की कमी हो गई थी। रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन के हमले की आखिरी खबर पिछले शुक्रवार को आई थी।

हालांकि, ‘क्रेमलिन’ (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि मॉस्को ने ‘संघर्षविराम’ को मंजूरी दी है। क्रेमलिन के एक प्रवक्ता ने केवल इतना कहा कि ‘‘इस मामले पर संवाद जारी है।’’

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसकी सेना ने रातभर कीव, कीव के आसपास और उत्तर-पूर्वी खारकीव में यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले किए और कुल छह बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया।

एपी शफीक अविनाश

अविनाश