Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

शाम छह बजे तक के समाचार

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से बुधवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

दि50: राहुल एनएसयूआई

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ‘भारत की आवाज’ के खिलाफ खड़े हुए : राहुल गांधी

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े कुछ प्रदर्शनकारियों की पुलिस द्वारा कथित तौर पर पिटाई किए जाने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि दोनों नेता ‘‘भारत की आवाज’’ के खिलाफ खड़े हैं।

दि71: न्यायालय प्रदर्शन मेट्रो

दिल्ली में प्रदर्शन के दिन मेट्रो सेवाओं में कोई कटौती नहीं की गई थी: डीएमआरसी ने न्यायालय में कहा

नयी दिल्ली, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में हाल में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान मेट्रो सेवाओं में कोई कटौती नहीं की गई, ना ही ट्रेनें रद्द की गई थीं तथा 10 अक्टूबर को 303 में से 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पर पाबंदी लगाई गई थी।

दि75: मोदी लद्दाख परियोनाएं

प्रधानमंत्री मोदी लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को लद्दाख में लगभग 3,350 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचा, सामरिक सड़क संपर्क, नवीकरणीय ऊर्जा, विरासत संरक्षण और जल सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

दि51 जयशंकर चीन

चीन के साथ संबंध सामान्य बनाने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिरता जरूरी: जयशंकर

नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के बीच संबंध सामान्य बनाने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति का स्थिर रहना जरूरी है और सीमा पर किसी भी तरह की गड़बड़ी का असर दोनों देशों के संबंधों पर पड़ेगा।

दि19: हसीना लीड साक्षात्कार

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल नहीं होने का रहमान का फैसला बांग्लादेश के हितों के खिलाफ : हसीना

नयी दिल्ली, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि भारत में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने का उनके देश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का फैसला ‘‘अपरिपक्व’’ था और इससे बांग्लादेश के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा।

दि69: युवा कांग्रेस प्रदर्शन

युवा कांग्रेस का ‘जंतर-मंतर वापस लाओ’ मार्च, पुलिस ने रोका

नयी दिल्ली, भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को यहां जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को बहाल करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च निकाला।

प्रादे98: एअर इंडिया तीसरी लीड विमान

'हाईजैक अलर्ट' के बाद एअर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली उड़ान को जयपुर में उतारा गया

जयपुर, एअर इंडिया के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे यात्री विमान को बुधवार सुबह 'हाईजैक अलर्ट' के बाद मार्ग परिवर्तन करके जयपुर हवाई अड्डे की ओर भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया किया यह विमान यहां आपात स्थिति में उतरा।

प्रादे94: बंगाल ममता हमला पुलिस

ममता पर चाकू से हमला करने की शिकायत में कोई दम नहीं है: कोलकाता के पुलिस आयुक्त

कोलकाता, कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने बुधवार को इन आरोपों को खारिज कर दिया कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने जाते समय उनके आवास के बाहर एक महिला ने हमला किया था।

प्रादे89: बिहार नाव हादसा दूसरी लीड लापता तलाश

बिहार नाव हादसा: लापता लोगों की तलाश जारी, जांच के आदेश

हाजीपुर, वैशाली जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम 13 बच्चों की मौत की घटना के एक दिन बाद बुधवार को लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि15: अमेरिका मिलबेन कॉजपा

अमेरिकी गायिका मिलबेन का दावा, कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका में दानदाताओं से मिल रहा चंदा

वॉशिंगटन, अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने बुधवार को आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) को अमेरिका में ‘दानदाताओं से आर्थिक मदद’ मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह ‘चुप रहने का समय नहीं है’ और भारत के सभी ‘युवा देशभक्तों’ को संगठन की ‘विघटनकारी सोच’ के खिलाफ उठ खड़े होने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करना चाहिए।

वि25: अमेरिका ट्रंप शरणार्थी

ट्रंप प्रशासन ने शरणार्थी दर्जा रद्द करने के खिलाफ अपील की समयसीमा घटाई, निर्वासन की आशंका बढ़ी

मियामी, अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने शरणार्थियों के उनका दर्जा समाप्त किए जाने के खिलाफ अपील करने की समयसीमा घटा दी है। आलोचकों का कहना है कि इस कदम से अपने देशों में उत्पीड़न और युद्ध के कारण भागकर आए हजारों लोगों के निर्वासन का रास्ता खुल सकता है।

अर्थ48: मंत्रिमंडल आईडीबीआई हिस्सेदारी बिक्री

सरकार आईडीबीआई बैंक में 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी फेयरफैक्स को 52,878 करोड़ रुपये में बेचेगी

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को आईडीबीआई बैंक में 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लि. को 52,878.08 करोड़ रुपये में बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। एयर इंडिया की बिक्री के बाद यह देश का सबसे बड़ा रणनीतिक विनिवेश है।

अर्थ42: मंत्रिमंडल रेलवे बोनस

मंत्रिमंडल ने 11 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता आधारित बोनस को दी मंजूरी

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11,40,770 रेल कर्मचारियों को 78 दिन के उत्पादकता आधारित बोनस के भुगतान को मंजूरी दी है।

खेल14: खेल आईसीसी रैंकिंग

अय्यर आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर

दुबई, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैच की मौजूदा श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी की बल्लेबाजों की नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

खेल9: खेल मुक्केबाजी बीएफआई सचिव लीड निलंबन

बीएफआई ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में महासचिव प्रमोद कुमार को निलंबित किया

नयी दिल्ली, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने कथित वित्तीय अनियमितताओं, जांच में सहयोग नहीं करने और अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने के आरोप में महासचिव प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

'द कन्वरसेशन' से अनुबंध के तहत जारी खबर:

वि24: सर्पदंश

सांप के काटने का खतरा हमारी सोच से कहीं बड़ा, नए अध्ययन में सामने आईं छिपी चुनौतियां

लीवरपूल, सांप के काटने पर हर बार शरीर में जहर नहीं पहुंचता। लेकिन जब सांप का जहर शरीर में प्रवेश कर जाता है, तो यह स्थिति ‘सर्प विषाक्तता’ कहलाती है। यह जानलेवा स्थिति हो सकती है। इसका सबसे अधिक असर उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में रहने वाले गरीब ग्रामीण समुदायों पर पड़ता है, जहां लोगों के लिए चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंचना आसान नहीं है।

भाषा राखी सुरभि

सुरभि