Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग से टकराने के बाद मालवाहक जहाज डूबा : ईरान

दुबई, 14 अक्टूबर (एपी) ईरान की नौसेना ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद एक मालवाहक जहाज डूब गया।

युद्ध के दौरान बारूदी सुरंग से टकराने के बाद किसी जहाज के डूबने की सूचना ईरान ने पहली बार दी है।

इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। जहाज के चालक दल के सदस्यों के बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

सरकारी टेलीविजन ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक बयान के हवाले से बताया कि जहाज बुधवार सुबह उस मार्ग से गुजर रहा था, जिसे ईरान ने अवैध और खतरनाक बताया, तभी वह बारूदी सुरंग से टकरा गया।

बयान के अनुसार, जहाज में आग लगने के समय उस पर 2,500 कंटेनर लदे हुए थे। ईरान ने बार-बार जहाजों को चेतावनी दी है कि वे उसकी अनुमति के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश न करें।

हालांकि, जहाज के डूबने की घटना की तत्काल स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन निगरानी संगठन (यूकेएमटीओ) ने भी इस संबंध में कोई रिपोर्ट जारी नहीं की है।

एपी राखी शफीक

शफीक