Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

स्वियातेक वुहान ओपन के अंतिम 16 में पहुंची

वुहान, 14 अक्टूबर (एपी) इगा स्वियातेक ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके बुधवार को यहां वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बनाई।

छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता स्वियातेक ने दूसरे दौर के मैच में पोलैंड की अपनी हमवतन मैग्डेलेना फ्रेच को 6-2, 6-1 से हराया।

स्वियातेक इस डब्ल्यूटीए 1,000 स्तरीय टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। उनका अगला मुकाबला एशलीन क्रूगर या लैनलाना तारारुडी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

इस बीच दूसरे दौर के अन्य मैचों में पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना ने ल्यूडमिला सैमसनोवा को 6-2, 5-7, 6-2 से हराया जबकि विश्व रैंकिंग में 170वें स्थान पर काबिज सोनाय कार्टल ने नौवीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिक को 6-0, 7-5 से हराकर उलटफेर किया।

एपी

पंत

पंत