Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे।

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर यह विशेष सिक्का जारी किया है। माता हासी देवी रायपुर के शदाणी दरबार की पांचवीं पीठाधीश थीं। उनके जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह सिक्का जारी किया गया है।

सिक्के पर माता हासी देवी जी की तस्वीर अंकित है। इसके एक तरफ अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्य दर्शाया गया है। इस पहल को सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर माना जा रहा है। भारत और विदेशों में रहने वाले लाखों सिंधी समुदाय के लोगों के लिए यह विशेष महत्व रखता है।

कार्यक्रम में शदाणी दरबार, रायपुर के पीठाधीश संत युधिष्ठिर लाल ने स्वागत संबोधन दिया। सिक्का जारी होने के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्रह करने वाले लोग शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से इसे बुक कर सकेंगे।

इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू, मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव सी.आर. प्रसन्ना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सिंधी समाज के सदस्य उपस्थित रहे।