Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

महाराष्ट्र के जलापूर्ति विभाग को दो साल से केंद्र से धन नहीं मिला : मंत्री

मुंबई, 14 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के कई हिस्सों में सूखे जैसी स्थिति के बीच राज्य के जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल ने दावा किया है कि उनके विभाग को सितंबर 2024 से केंद्र सरकार से धन नहीं मिला है।

शिवसेना नेता ने मंगलवार को कहा कि अगर धन मिल गया होता तो स्थिति अलग होती।

उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्य के चार जिलों—अहिल्यानगर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना और नासिक में 700 टैंकरों के जरिये पानी की आपूर्ति की जा रही है।

उत्तर महाराष्ट्र की जलगांव ग्रामीण विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पाटिल ने कहा, 'हमें सितंबर 2024 से अपेक्षा के मुताबिक धन नहीं मिला है। राज्य सरकार ने अपने कोष से धन दिया है... अगर हमें पैसा मिला होता तो स्थिति अलग होती। ठेकेदार, ग्रामीण, किसान और विधायक इस स्थिति के लिए हमें जिम्मेदार ठहराते हैं।'

उन्होंने कहा, 'कई परियोजनाओं में 80 से 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अगर हमें धन मिल जाता है तो दिसंबर तक कुछ काम पूरा किया जा सकता है और टैंकरों की संख्या कम की जा सकती है।'

शिवसेना नेता ने उम्मीद जताई कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल इस मुद्दे पर ध्यान देंगे।

उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में स्थिति से निपटने की तैयारी के लिए क्षेत्रवार और विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा की जा रही है।

भाषा वैभव

वैभव