Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

बिहार में नाव हादसे में बच्चों की मौत की घटना बेहद दुखद : राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार में नाव हादसे में बच्चों की मौत होने पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

अधिकारियों ने बताया कि बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में एक नाव पलटने से 15 वर्ष से कम उम्र के कम से कम 13 बच्चों की डूबने के कारण मौत हो गई।

जिलाधिकारी वर्षा सिंह के अनुसार, हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे राघोपुर थाना क्षेत्र में हुआ। यह स्थान जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर है।

अधिकारियों ने बताया कि रामपुर श्यामचंद गांव के निवासी नदी के दूसरी ओर स्थित एक गांव में भोज में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर में एक पोस्ट में कहा, 'बिहार के वैशाली जिले में हुई नाव दुर्घटना में बच्चों की मौत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'

भाषा सिम्मी

सिम्मी