मैड्रिड, 14 अक्टूबर (एपी) बार्सिलोना ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा लेकिन बायर्न म्यूनिख को वाइकिंग के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।
आर्सेनल ने लिले को करारी शिकस्त दी लेकिन मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
बार्सिलोना ने इस्तांबुल में गैलाटासराय के खिलाफ 1-0 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 4-1 से जीत हासिल की। यह बार्सिलोना की इस सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में लगातार दसवीं जीत है।
बायर्न म्यूनिख की टीम नॉर्वे की टीम वाइकिंग के खिलाफ हाफ टाइम तक 2-0 से पीछे चल रही थी, लेकिन हैरी केन ने ब्रेक के बाद दो गोल करके मैच का रुख पलट दिया। लुइस डियाज़ ने उसकी तरफ से तीसरा गोल किया लेकिन हरमन हौगेन के 90वें मिनट में किए गए गोल से मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
आर्सेनल ने घरेलू मैदान पर लिले के खिलाफ 3-0 से शानदार जीत हासिल की और एटलेटिको मैड्रिड ने मेट्रोपोलिटानो में मैनचेस्टर युनाइटेड को 2-0 से हराया।
इंटर मिलान को क्लब ब्रुग के हाथों अपने घरेलू मैदान पर अप्रत्याशित रूप से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा जबकि विलारियल ने नेपोली को 3-1 से पराजित किया।
एपी
पंत
पंत