Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

भारतीय रेलवे की माल ढुलाई सितंबर में 6.14 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) भारतीय रेलवे ने सितंबर, 2026 में 13.53 करोड़ टन माल की ढुलाई की, जो पिछले वर्ष सितंबर में दर्ज 12.75 करोड़ टन से 6.14 प्रतिशत अधिक है। रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रेलवे बोर्ड ने जारी बयान में कहा कि माह के दौरान खाद्यान्न की ढुलाई में 25 प्रतिशत, ‘क्लिंकर’ में 20 प्रतिशत, घरेलू कंटेनर में 10 प्रतिशत और कोयले की ढुलाई में नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई।

बिजलीघरों को घरेलू कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए बोर्ड ने कहा कि सितंबर, 2026 में प्रतिदिन औसतन 443 कोयला रैक की आपूर्ति की गई, जबकि सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 397 रैक प्रतिदिन था। इस तरह इसमें 11.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

रेलवे बोर्ड ने कहा, ‘‘सितंबर, 2026 में माल ढुलाई से होने वाली आय सितंबर, 2025 के मुकाबले 1,266 करोड़ रुपये बढ़ गई, जो 9.3 प्रतिशत की वृद्धि है।’’

बयान में कहा गया कि भारतीय रेलवे ने अप्रैल से सितंबर, 2026 के दौरान कुल 83.37 करोड़ टन माल की ढुलाई की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.1 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में माल ढुलाई से होने वाली आय में 3.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

भाषा

यासिर अजय

अजय