Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा के सम्मान में त्रिपुरा में आठ स्थान ''सेवा ज्योति चौक'' कहलाएंगे

(फाइल फोटो के साथ)

अगरतला, 13 अक्टूबर (भाषा) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने मंगलवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबी जनसेवा यात्रा के सम्मान और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आठ स्थानों का नाम ‘सेवा ज्योति चौक’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद साहा ने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकारी कार्यक्रमों का प्रचार करने वाले बोर्ड उन चौराहों पर लगाए जाएंगे, ताकि वे विशिष्ट स्थल के तौर पर काम कर सकें।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने मोदी को सात अक्टूबर, 2001 से सात अक्टूबर, 2026 तक शासन प्रमुख के तौर पर अनवरत 25 साल की सेवा पूरी करने पर बधाई देने वाला प्रस्ताव भी पास किया।

उन्होंने कहा कि राज्य के आठ जिलों में आठ स्थानों का नाम ‘सेवा ज्योति चौक’ रखा जाएगा तथा ये चौक सामाजिक जिम्मेदारी, सफ़ाई अभियान, स्वैच्छिक सेवा और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने वाले प्रमुख स्थल के तौर पर काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा, ये चौक सामुदायिक भागीदारी और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि सरकारी कार्यक्रमों का फ़ायदा सभी लाभार्थियों तक पहुंचे।

साहा ने कहा कि मोदी की बड़ी उपलब्धियों में ‘वन रैंक वन पेंशन’ की शुरुआत, मुख्य रक्षा अध्यक्ष पद का सृजन, श्रम सुधार, औपनिवेशिक दौर के आपराधिक कानूनों को बदलना और अनुच्छेद 370 को हटाना शामिल है।

उन्होंने 2016 की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 2019 की ‘बालाकोट एयर स्ट्राइक’ और पिछले साल मई में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' का भी ज़िक्र किया।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश