Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

भारत ने सऊदी अरब में अपने नागरिकों के लिए नया परामर्श जारी किया

(स्लग में सुधार के साथ रिपीट)

दुबई, 13 अक्टूबर (भाषा) भारत ने मंगलवार को सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी कि वे शांत रहें और खाड़ी देश में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतें।

सऊदी अरब को यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए जा रहे घातक ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय दूतावास ने अपने नवीनतम परामर्श में कहा, “वर्तमान स्थिति को देखते हुए, सऊदी अरब में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को शांत और सतर्क रहने, हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी किए गए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।”

रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और 10 भारतीयों समेत कई लोग घायल हो गए।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश

नरेश