Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 81 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,462 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 81 रुपये यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,49,462 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 1,950 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,187.66 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश