Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

दुर्गा पूजा के दौरान पेट्रापोल चौकी पर जल्द खराब नहीं होने वाले सामान का व्यापार बंद रहेगा

कोलकाता, 13 अक्टूबर (भाषा) भारत-बांग्लादेश सीमा पर पेट्रापोल-बेनापोल भूमि बंदरगाह के रास्ते जल्द खराब नहीं होने वाले सामान्य सामान का व्यापार दुर्गा पूजा की छुट्टियों के कारण 17 से 23 अक्टूबर तक बंद रहेगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पेट्रापोल भूमि बंदरगाह के प्रमुख कमलेश सैनी ने बताया कि इस अवधि में सामान्य माल की आवाजाही बंद रहेगी, जबकि ऐसी वस्तुएं जो जल्दी खराब हो सकती हैं, की ढुलाई और यात्रियों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि सामान्य माल की आवाजाही 24 अक्टूबर से फिर शुरू होगी।

बांग्लादेश के बेनापोल भूमि बंदरगाह के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय बंदरगाह के साथ-साथ बांग्लादेश में भी छुट्टियों के कारण व्यापार बंद रहेगा।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित पेट्रापोल, भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले जमीनी व्यापार का बड़ा हिस्सा संभालता है। कृषि उत्पादों, कपड़ों, मशीनों और कच्चे माल से लदे सैकड़ों ट्रक रोजाना इस सीमा से गुजरते हैं।

व्यापारी आमतौर पर लंबी अवधि तक बंदरगाह बंद रहने से पहले ही माल की खेप की निकासी करा लेते हैं, ताकि देरी और बंदरगाह पर जाम की स्थिति से बचा जा सके।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय