Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विजयवाड़ा के कनक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की

विजयवाड़ा, 13 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने मंगलवार को यहां प्रसिद्ध कनक दुर्गा मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने विजय का पारंपरिक तरीके से सम्मान किया।

इस दौरान विशेष पूजा भी की गई, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया। विजय ने कमीज और धोती पहन रखी थी।

मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। विजय ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

विजय की शाम को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात करने की योजना है। दोनों मुख्यमंत्रियों के बैठक के बाद ‘विजयवाड़ा उत्सव 2.0’ में शामिल होने की भी उम्मीद है।

भाषा राखी नरेश

नरेश