नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह तमिलनाडु लौटकर राज्य में भाजपा को मजबूत करना चाहते हैं।
सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुरुगन ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा कि उनके नेतृत्व में ‘भारत माता’ और तमिलनाडु की सेवा करना उनके जीवन का ‘सबसे बड़ा सम्मान’ रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘विनम्रता और कृतज्ञता के साथ मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मुझे राज्य मंत्री के रूप में मेरी जिम्मेदारी से मुक्त कर दें और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की अनुमति दें, ताकि मैं तमिलनाडु में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरा समय समर्पित कर सकूं।’’
भाषा संतोष सुरेश
सुरेश