नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :---
अर्थ14 : ब्लूमबर्ग लीड मोदी
भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि मजबूत बुनियाद, वित्तीय मजबूती और लगातार हो रहे सुधारों पर आधारित है और हमारा देश दुनिया के साथ और दुनिया के लिए विकास करता है।
दि66 विपक्ष तीसरी लीड बैठक
राहुल ने विपक्षी नेताओं को दी चाय पार्टी, आंदोलन जारी रखने पर जोर
नयी दिल्ली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने आवास पर ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं और विपक्षी सांसदों को चाय पार्टी पर आमंत्रित किया जिसमें विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं ने शिरकत की।
दि26 : दिल्ली कॉजपा लीड हिरासत
कॉजपा के दास, रांका हिरासत में; दीपके ने कहा 'प्रतिरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता'
नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका को भारी बैरिकेडिंग और कड़ी सुरक्षा के बावजूद जंतर-मंतर पहुंचने पर मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कॉजपा ने यह जानकारी दी।
दि71 भाजपा महिला सांसद तीसरी लीड मुर्मू
कांग्रेस सांसद अकोइजम के निलंबन की मांग को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू से मिलीं भाजपा की महिला सांसद
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला सांसदों ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को लोकसभा से निलंबित करने के लिए उनसे हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।
दि57 न्यायालय राहुल याचिका
ईसी-एसआईआर मामला: त्रुटियों में सुधार न होने के कारण राहुल की याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई
नयी दिल्ली, बड़े पैमाने पर मार्च निकालने के बाद 12 अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के 10 प्रमुख नेताओं द्वारा दायर याचिका को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया, क्योंकि रजिस्ट्री द्वारा बताई गई त्रुटियों को अभी तक सुधारा नहीं गया है।
अर्थ25 यूपीआई लीड एमडीआर
यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला फिलहाल टला
नयी दिल्ली, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने मंगलवार को यूपीआई उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाने का फैसला टाल दिया। इसे लागू करने की नई तारीख दिवाली के बाद तय की जाएगी।
अर्थ39 लीड ब्लूमबर्ग सीतारमण
बाहरी कारणों से रुपये में आई गिरावट, आरबीआई जारी रखेगा उतार-चढ़ाव रोकने के प्रयास: सीतारमण
नयी दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि पिछले डेढ़ साल में रुपये के मूल्य में बाहरी कारकों के चलते काफी गिरावट आई है और घरेलू मुद्रा में अत्यधिक उतार-चढ़ाव रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अपने प्रयास जारी रखेगा।
वि24 बुल्गारिया ड्रोन दूसरी लीड हमले
काला सागर में बुल्गारिया के तट के पास दो जहाजों पर हमला, एक जहाज डूबा
सोफिया, बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने बताया कि मंगलवार तड़के काला सागर में बुल्गारिया के तट के पास दो जहाजों पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे एक जहाज डूब गया और आपातकालीन बचाव अभियान शुरू करना पड़ा।
वि19 चीन भारत लद्दाख प्रतिक्रिया
चीन ने लद्दाख में 28 रणनीतिक स्थानों के नाम तय करने के कदम पर विरोध जताया
बीजिंग, चीन ने लद्दाख में 28 रणनीतिक स्थानों और भौगोलिक क्षेत्रों के मानकीकृत नाम तय करने के भारत के फैसले का मंगलवार को कड़ा विरोध किया और दावा किया कि ये इलाके उसके हैं।
खेल6 खेल आईसीसी लीड सम्मान
शुभमन गिल और शेफाली वर्मा सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
दुबई, भारतीय कप्तान शुभमन गिल को मंगलवार को आईसीसी ने रिकॉर्ड पांचवीं बार महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जबकि सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को एशिया कप और एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिये महिला वर्ग में यह सम्मान मिला ।
खेल18 खेल हॉकी भारत टीम
एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये भारतीय टीम घोषित, गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक की वापसी
नयी दिल्ली, पंजाब में 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय पुरूष टीम में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है लेकिन गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक की वापसी हुई है।
द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें---
वि15 भयावह तस्वीरें
बाघ के हमले में व्यक्ति की मौत या मृत्युदंड का सीधा प्रसारण देखना कितना उचित? विशेषज्ञ से जानिए
पर्थ, हमारे लिए अब ऐसे लोगों की तस्वीरें और वीडियो देखना पहले से कहीं आसान हो गया है, जिन्हें चोट पहुंचाई जा रही हो, जिनके अंग क्षत-विक्षत हो गए हों या जिनकी हत्या कर दी गई हो। हाल में दो अलग-अलग और चर्चित घटनाओं ने मौत के भयावह दृश्यों को साझा किए जाने के मुद्दे पर ध्यान खींचा है।
वि18 कोविड बच्चे
कुछ बच्चे कोविड के कारण गंभीर रूप से बीमार क्यों पड़ते हैं? उनके जीन में छिपा हो सकता है इसका जवाब
साउथहैंपटन, कोविड का कारण बनने वाले वायरस ‘सार्स-सीओवी-2’ से संक्रमित अधिकांश बच्चों में हल्के लक्षण दिखाई देते हैं या उनमें कोई लक्षण नहीं होता। लेकिन कुछ बच्चों में संक्रमण गंभीर रूप ले लेता है और कभी-कभी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत भी पड़ती है।
भाषा
रवि कांत रवि कांत दिलीप
दिलीप