चेन्नई, 13 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के परिवहन मंत्री ए. विजय तमिलन परथिबन ने मंगलवार को बताया कि राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) आयुध पूजा और दीपावली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाएगा और चेन्नई में अस्थायी बस टर्मिनल बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि किलांबक्कम बस टर्मिनल के अलावा मारैमलाई नगर और सीएमडीए क्लाइमेट पार्क के पास अस्थायी व्यवस्था की गई है, ताकि यातायात जाम कम हो और यात्रियों की आवाजाही सुगम रहे।
किलांबक्कम से पुडुचेरी, त्रिची, मदुरै, तिरुनेलवेली, सलेम और कोयंबटूर समेत कई शहरों के लिए बसें चलायी जाएंगी। मारैमलाई नगर से कुंभकोणम, तंजावुर और नागपट्टिनम के लिए भी सेवाएं उपलब्ध होंगी। दोनों स्थानों के बीच मुफ्त शटल बसें और मिनी बसें चलेंगी।
निजी बसों में अधिक किराया वसूलने वालों के खिलाफ जांच की जाएगी। सरकार ने मदुरै, तंजावुर और कुंभकोणम के लिए अतिरिक्त अनारक्षित ट्रेनें चलाने का भी अनुरोध किया है।
आयुध पूजा 19 अक्टूबर और दीपावली आठ नवंबर को मनाई जाएगी।
भाषा राखी अविनाश
अविनाश