Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

एसआरएफटीआई के छात्रों ने हिंसा की घटनाओं के लिए कुलपति के खिलाफ धरना दिया

कोलकाता, 13 अक्टूबर (भाषा) सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) के छात्रों ने 27 सितंबर और फिर चार अक्टूबर को परिसर में हुई हिंसा के विरोध में कुलपति संतोष अजमेरा के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

सोमवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ।

उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े उपभोक्ता जागरूकता संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (एबीजीपी) के सदस्यों के बीच हिंसा भड़की थी, जिसके बाद मंगलवार को लगातार 16वें दिन भी कक्षाएं स्थगित रहीं।

परिसर में चार अक्टूबर बंगीय हिंदू जागरण मंच के सदस्यों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बार फिर झड़प हुई थी।

पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को रोका, तो उनमें से कुछ ने संस्थान का गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की।

एसआरएफटीआई छात्र संघ के प्रवक्ता सुदीप चक्रवर्ती ने कहा, “हम तब तक धरना जारी रखेंगे, जब तक अजमेरा इस्तीफा नहीं दे देते। वह हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने और 27 सितंबर तथा चार अक्टूबर की घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहे हैं। इन घटनाओं ने संस्थान के उदार और रचनात्मक माहौल को खतरे में डाल दिया।”

भाषा तान्या जोहेब

जोहेब