Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

झारखंड : चतरा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में नाबालिग हिरासत में, एक युवक गिरफ्तार

चतरा, 13 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में 12-वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना लावालौंग थाना क्षेत्र की है। इसने बताया कि घटना का पता उस वक्त चला जब बच्ची ने दर्द और रक्तस्राव की शिकायत की, इसके बाद उसे शनिवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची और उसके माता-पिता के बयान के आधार पर सदर थाने में सोमवार रात ‘जीरो’ प्राथमिकी दर्ज की गई। बाद में मामले को जांच के लिए लावालौंग थाने में हस्तांतरित कर दिया गया।

लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा, ‘‘हमने मुख्य आरोपी 16-वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लड़के ने बच्ची को प्रेम संबंध में फंसाया और उसका यौन शोषण किया। दूसरे आरोपी की उम्र 20 वर्ष है। उसे कथित तौर पर बच्ची को गर्भपात की गोलियां देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन गोलियों की वजह से पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई और उसे शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।’’

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पीड़िता को सोमवार को चतरा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया। चिकित्सकीय जांच में पीड़िता के एक महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

भाषा सुरेश

सुरेश