Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

तेलंगाना में व्यक्ति ने तीन साल तक बचाकर रखे 10 रुपये के सिक्कों से खरीदा स्कूटर

हैदराबाद, 13 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना के मंचेरियल जिले में एक व्यक्ति ने तीन साल तक बचाकर रखे 10 रुपये के सिक्कों से एक लाख 23 हजार रुपये का होंडा एक्टिवा स्कूटर खरीदा।

लक्षेट्टीपेट निवासी बी रवि जोसेफ ने बताया कि उन्होंने परिवार के लिए कोई उपयोगी चीज खरीदने के उद्देश्य से रोजमर्रा के लेनदेन, जैसे किराने का सामान खरीदने के दौरान मिले 10 रुपये के सिक्कों को सावधानीपूर्वक बचाकर रखा।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में परिवार के सदस्यों को उनके इस विचार पर संदेह था, लेकिन बाद में उन्होंने उनका साथ दिया।

रवि जोसेफ ने बताया कि उनका पुराना वाहन खराब होने लगा था, जिसके बाद उन्होंने नया स्कूटर खरीदने का फैसला किया।

शोरूम के प्रबंधक ने बताया कि रवि जोसेफ करीब 15 दिन पहले यह पता करने आए थे कि क्या शोरूम स्कूटर के भुगतान के लिए सिक्के स्वीकार करेगा। प्रबंधक के अनुसार, शोरूम ने सिक्के स्वीकार करने पर सहमति जताई।

प्रबंधक ने बताया कि इसके बाद रवि जोसेफ एक लाख 23 हजार रुपये के 10 रुपये के सिक्के लेकर शोरूम पहुंचे और स्कूटर खरीदा ।

भाषा रवि कांत रवि कांत मनीषा

मनीषा