Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

कन्नौज में सड़क हादसे में पूर्व सांसद के सुरक्षाकर्मी की मौत, दो घायल

कन्नौज (उप्र) 13 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में मंगलवार को पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले में शामिल कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके कारण उनके सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक और एक अन्य कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सौरिख के थाना प्रभारी भागमल सिंह ने बताया कि पाठक दोपहर के समय आगरा से कन्नौज की ओर आ रहे थे, तभी सौरिख क्षेत्र के निकट उनके काफिले में शामिल कार डिवाइडर से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में पूर्व सांसद के गनर अभिषेक त्रिपाठी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक और एक अन्य सिपाही घायल हो गया।

सिंह ने बताया कि पाठक सुरक्षित हैं।

सूत्रों ने बताया कि पाठक दूसरे वाहन में सवार थे।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि त्रिपाठी की मौत की सूचना उनके परिजन को दे दी गई है।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब