नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) बाहरी दिल्ली के रनहोला इलाके में 14 आपराधिक मामलों में नामजद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मोहसिन खान विकास नगर के कमांडर चौक का रहने वाला था और रनहोला थाने का खराब चरित्र (बीसी) का व्यक्ति था।
पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे खान को गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
रनहोला थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं है और इसकी जांच की जा रही है।
भाषा नोमान दिलीप
दिलीप