डरबन, 13 अक्टूबर (भाषा) आस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में सिर में गंभीर चोट (कनकशन) नहीं लगी है और वह आगे खेल सकते हैं ।
सैतीस वर्ष के स्मिथ को मैच के चौथे दिन सोमवार को एनरिच नॉर्किया की शॉर्टपिच गेंद हेलमेट पर लगने से चोट लगी थी ।
वह सोमवार को दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में फील्डिंग के लिये नहीं आये । लेकिन पांचवें दिन स्लिप में उन्हें फील्डिंग करते देखा गया । उन्होंने मैट रेनशॉ की गेंद पर काइल वेरेन्ने का कैच भी लपका ।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा ,‘‘ पिछले 24 घंटे में क्रिकेट आस्ट्रेलिया के कनकशन प्रोटोकॉल के तहत स्टीव स्मिथ के कई टेस्ट कराये गए और उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी गई है ।’’
स्मिथ को 2019 में एशेज टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद भी सिर पर लगी थी ।
भाषा
मोना सुधीर
सुधीर