सियोल, 13 अक्टूबर (एपी) दक्षिण कोरिया के इंचियोन शहर में एक शॉपिंग मॉल के अंदर एक व्यक्ति ने कम से कम आठ लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इंचियोन के नामदोंग जिला पुलिस स्टेशन ने 59 वर्षीय एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, उसने खरीदारी करने आए लोगों पर हमला किया। बाद में वहां मौजूद लोगों ने उसे काबू में कर लिया।
अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसने यह हमला क्यों किया।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया। इनमें 20 वर्ष की एक युवती भी शामिल है, जिसकी अस्पताल पहुंचने पर दिल का दौरा पड़ने के कारण सर्जरी करनी पड़ी। विभाग ने अन्य घायलों की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी।
दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि आरोपी ने मॉल के बेसमेंट में एक स्टोर में लोगों पर चाकू से हमला करना शुरू किया और फिर एस्केलेटर से ऊपर जाते हुए अन्य लोगों पर भी हमला करता रहा। बाद में कई लोगों ने मिलकर उसे काबू में कर लिया।
एपी अविनाश
अविनाश