Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

स्कूल की प्रार्थना सभा में छात्र से माफी मंगवाने का मामला: बाल अधिकार आयोग ने दर्ज किया मामला

तिरुवनंतपुरम, 11 अक्टूबर (भाषा) केरलम के तटीय जिले अलाप्पुझा के एक निजी उच्चतर माध्यमिक स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान एक छात्र से माफी मंगवाए जाने के मामले में राज्य बाल अधिकार आयोग ने रविवार को एक मामला दर्ज किया।

आयोग ने अलाप्पुझा के चेरतला स्थित वालामंगलम उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एक छात्र से प्रार्थना सभा में माफी मंगवाए जाने से जुड़े उस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

बाल अधिकार आयोग ने इस घटना को लेकर चेंगन्नूर के क्षेत्रीय उप निदेशक (आरडीडी), जिला बाल संरक्षण अधिकारी और स्कूल के प्रधानाचार्य से रिपोर्ट मांगी है।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश