Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

बिहार : किशनगंज में पुलिस के जवान ने आत्महत्या की

किशनगंज, 11 अक्टूबर (भाषा) बिहार के किशनगंज जिले में रविवार सुबह पुलिस के एक जवान ने बैरक में अपनी सरकारी पिस्तौल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे हुई।

पुलिस के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों को सिपाही समीर कुमार (32) बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।”

अधिकारियों ने बताया कि भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के रहने वाले समीर कुमार पिछले छह महीने से किशनगंज में डायल 112 आपातकालीन सेवा में तैनात थे और पुलिस बैरक में रह रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनकी मौत की परिस्थितियों और इसके पीछे के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

भाषा रवि कांत रवि कांत अविनाश

अविनाश