Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

असम : एनसीबी ने मणिपुर के दो लोगों को गिरफ्तार किया, 43 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त

गुवाहाटी, 11 अक्टूबर (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने असम में दो ट्रकों के ईंधन टैंकों में छिपाकर रखी गई करीब 43 करोड़ रुपये की 53.93 किलोग्राम मेथामफेटामीन जब्त की और मणिपुर के दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई छह अक्टूबर को गुवाहाटी में की गई और मादक पदार्थों की यह खेप म्यांमा से मंगाई गई थी।

उन्होंने बताया कि दो ट्रकों से कुल 53.93 किलोग्राम मेथामफेटामीन (याबा टैबलेट) जब्त की गई। उन्होंने बताया कि इन मादक पदार्थों को ईंधन टैंकों के भीतर छिपाया गया था।

एनसीबी के इस अभियान में मणिपुर के बिष्णुपुर के रहने वाले दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थों के अवैध बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 43 करोड़ रुपये है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य अभियान में केंद्रीय मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने वांछित छह आरोपियों को भी हिरासत में लिया।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश