Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद एमसीडी ने 1,046 संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अवैध निर्माण और असुरक्षित इमारतों के खिलाफ छह सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच 1,046 संपत्तियों पर कार्रवाई की तथा इस दौरान औसतन हर दिन करीब 30 संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार को यह जानकारी दी।

सीएमओ ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सत्य निकेतन में छह सितंबर को एक बहुमंजिला इमारत ढहने की घटना में सात लोगों की मौत के बाद यह अभियान तेज कर दिया गया था।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर एमसीडी ने अपने सभी 12 क्षेत्रों में अवैध निर्माण और असुरक्षित इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

जिन 1,046 संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें सबसे अधिक 158 रोहिणी क्षेत्र में थीं। इसके बाद दक्षिण क्षेत्र में 121, शाहदरा उत्तर में 115, पश्चिम, सिटी-सदर पहाड़गंज और शाहदरा दक्षिण में 87-87, करोल बाग में 85, मध्य में 75, सिविल लाइंस में 63, नरेला में 62, केशवपुरम में 61 और नजफगढ़ में 45 संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

बयान के मुताबिक, इस अवधि में 282 संपत्तियों को सील किया गया, जबकि 47 खतरनाक इमारतों को ध्वस्त किया गया।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के सभी क्षेत्रों में अवैध निर्माण और खतरनाक इमारतों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इसे किसी एक इलाके तक सीमित नहीं रखा जाएगा।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप