Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अरुणाचल मंत्रिमंडल ने मोदी के 25 साल की सराहना की, कल्याणकारी उपायों को मंजूरी दी

ईटानगर, 11 अक्टूबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शासन प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे करने की बधाई देते हुए रविवार को एक प्रस्ताव पारित किया।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल ने सरकारी इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षण और तकनीकी पदों की 12 श्रेणियों के लिए भर्ती नियमों को भी मंजूरी दे दी।

मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य सुरक्षा और संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहायता को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वेतन संबंधी असमानताओं को दूर करने के उपायों को भी स्वीकृति दी।

नवरात्र के पहले दिन पारित प्रस्ताव में मंत्रिमंडल ने कहा कि मोदी का सार्वजनिक जीवन देश के प्रति सेवा और समर्पण के सिद्धांत से प्रेरित रहा है।

प्रस्ताव में मोदी के नेतृत्व में लिए गए अहम फैसलों का जिक्र किया गया, जिनमें अनुच्छेद-370 को हटाया जाना, औपनिवेशिक दौर के आपराधिक कानून की जगह भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) को लाया जाना और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया जाना शामिल है।

भाषा पारुल नेत्रपाल

नेत्रपाल