नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:---
दि29 : दिल्ली कॉजपा नेता तीसरी लीड गिरफ्तार
कॉजपा नेताओं दीपके, रांका और दास को एक साल तक ‘शांति बनाए रखने’ की शर्त पर रिहा किया गया
नयी दिल्ली, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने के बाद एहतियातन गिरफ्तार किए गए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रविवार सुबह कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया।
दि47 न्यायालय प्रदर्शन दूसरी लीड अवमानना
न्यायालय ने अवैध हिरासत पर रोक लगाने, इंटरनेट एवं मेट्रो सेवाओं में बाधा न आने देने का निर्देश दिया
नयी दिल्ली, दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के बीच उच्चतम न्यायालय ने रविवार को निर्देश दिया कि शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने वाले लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न लिया जाए और उसने यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत को देखते हुए दिल्ली मेट्रो सामान्य रूप से संचालित हो और इंटरनेट सेवाओं में कोई बाधा न आए।
दि55 कॉजपा नेता लीड प्रदर्शन
कॉजपा का प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प, दिल्ली में ‘आपातकाल जैसी स्थिति’ का आरोप लगाया
नयी दिल्ली, हिरासत से रिहा होने के कुछ घंटे बाद कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखने का रविवार को संकल्प लिया और कहा कि प्रदर्शन का विस्तार अब देशभर में होगा।
प्रादे93 तमिलनाडु मोदी संबोधन
तमिलनाडु की प्रगति, विकास के लिए मुख्यमंत्री विजय के साथ काम करना मेरा ‘मंत्र’ : प्रधानमंत्री मोदी
चेन्नई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्होंने विकास को अपना ‘मंत्र’ माना है और तमिलनाडु के लोगों की सेवा करने तथा मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ मिलकर राज्य की प्रगति सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दि45 खरगे प्रधान न्यायाधीश
खरगे, राहुल ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर सोमवार को प्रधान न्यायाधीश से मिलने का समय मांगा
नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर प्रधान न्यायाधीश से दखल का आग्रह करने के लिए सोमवार को शाम चार से पांच बजे के बीच उनसे मुलाकात का समय तय किया है।
दि58 कॉजपा लीड प्रदर्शन हिरासत
दिल्ली में कॉजपा के प्रदर्शन के दूसरे दिन 100 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए
नयी दिल्ली, दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आह्वान पर रविवार को विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन नारेबाजी करते हुए जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस वाहनों में घसीटकर ले जाते हुए देखा गया।
प्रादे84 नेपाल लीड बाढ़
नेपाल के गोरखा जिले में बाढ़ से कई मकान बहे, 10 लोग लापता
काठमांडू, नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ से कई मकान और पुल बह गए तथा दो जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्थ1 मस्क अंबानी सैटकॉम
मस्क ने अंबानी के ऑनलाइन समर्थकों पर ‘पाखंड’ करने और ‘बेतुके तर्क’ देने का आरोप लगाया
नयी दिल्ली, अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने भारत में अपनी उपग्रह इंटरनेट सेवा ‘स्टारलिंक’ शुरू करने को लेकर भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी पर रविवार को एक बार फिर निशाना साधा और उनके समर्थकों के तर्कों को ‘‘पाखंडपूर्ण और बेतुका’’ बताया।
अर्थ19 कच्चा तेल उतार चढ़ाव
भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के आसार: विश्लेषक
नयी दिल्ली, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर अनिश्चितता तथा पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अगले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की आशंका है। हालांकि, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए समझौते की उम्मीद से कीमतों में कुछ गिरावट भी आ सकती है। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।
वि15 जिबूती नौका दुर्घटना
जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी नौका पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत
जिनेवा, पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के तट के पास 305 लोगों को ले जा रही एक नौका पलट गई, जिसके कारण कम से कम 109 प्रवासियों की मौत हो गई। मृतकों में 15 बच्चे भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने रविवार को यह जानकारी दी।
वि19 पोलैंड हमला लीड साजिश
पोलैंड पुलिस ने प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क पर संभावित हमले की साजिश को लेकर चेताया
वारसॉ, पोलैंड की पुलिस ने रविवार को कहा कि उसे प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिश पर संभावित हमले की सूचना मिली है।
खेल15 खेल मंधाना लीड यूनिसेफ
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नयी दिल्ली, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना को यूनिसेफ इंडिया ने अपने ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ के रूप में नामित किया है।
खेल17 खेल निशानेबाजी लीड भारत
उदयवीर ने आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता
काहिरा, भारत के उदयवीर सिद्धू ने रविवार को यहां आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व कप की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें----
वि16 महिला भावनात्मक समझ
महिलाएं पुरुषों की तुलना में भावनात्मक रूप से अधिक समझदार होती हैं, और यही एक समस्या है: अध्ययन
ज्यूरिख, जब आप किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में सोचते हैं, जो भावनात्मक रूप से समझदार हो, तो आपके मन में किसकी छवि उभरती है? कोई ऐसा व्यक्ति जो माहौल को समझ सके, किसी बहस को शांत कर सके और यह अच्छी तरह जानता हो कि मुश्किल दौर से गुजर रहे किसी दोस्त से क्या कहना चाहिए। बहुत से लोगों के मन में ऐसे व्यक्ति की छवि एक महिला की होती है।
भाषा
रवि कांत रवि कांत नेत्रपाल
नेत्रपाल