मुंबई, 11 अक्टूबर (भाषा) अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने रिलीज के नौवें दिन 42.71 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे दुनियाभर में इसकी कुल कमाई का आंकड़ा बढ़कर 452.14 करोड़ रुपये हो गया।
फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक, शनिवार को इसकी कमाई में 72 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो इसमें दर्शकों की लगातार दिलचस्पी को दर्शाती है।
निर्माताओं ने एक बयान में कहा, 'नौवें दिन दुनियाभर में 42.71 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की दुनियाभर में कुल कमाई 452.14 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि विदेशों में इसकी कमाई 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार कम होती नहीं दिख रही है, और अब यह फिल्म सिर्फ 10 दिनों में दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की राह पर है।'
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म का तीसरा और अंतिम भाग दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। फिल्म को काफी हद तक सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं। समीक्षकों ने इसकी सराहना की।
भाषा
शुभम सुरेश
सुरेश