Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अमेरिका में एक छात्र संगठन ने दिल्ली प्रदर्शनों का समर्थन किया, एसआईआर पर चिंता जताई

न्यूयॉर्क, 11 अक्टूबर (भाषा) अमेरिका में एक छात्र संगठन ने नयी दिल्ली में चुनाव सुधारों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के प्रति समर्थन जताया है।

मैसाचुसेट्स के कैम्ब्रिज स्थित हार्वर्ड केनेडी स्कूल के छात्र संगठन ‘कास्टलेस कॉकस’ ने एक बयान में मतदाता सूची में संशोधन को लेकर निर्वाचन आयोग के कामकाज पर चिंता जताई।

संगठन ने कहा कि शनिवार को नयी दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद लोगों को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया, लिहाजा उन्हें रिहा किया जाना चाहिए।

शनिवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। सुरक्षा बलों ने जेन-जी के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा आहूत प्रदर्शन को मध्य दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोक दिया था।

संगठन ने चुनाव आयोग से यह भी मांग की कि वह नागरिकों, नागरिक समाज संगठनों और विपक्षी दलों के सवालों का सार्वजनिक रूप से जवाब दे। साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाली अपीलों पर भी प्रतिक्रिया दे।

संगठन ने कहा, 'हम इन चिंताओं को खारिज करने के भारत सरकार के रवैये की कड़ी निंदा करते हैं। हम युवाओं के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं। प्रदर्शनकारियों, पत्रकारों, छात्र नेताओं और राजनीतिक हस्तियों को बड़ी संख्या में हिरासत में लेकर शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने के संवैधानिक अधिकार को दबाया जाना गलत है।'

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश