Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

पोलैंड पुलिस ने प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क पर संभावित हमले की साजिश को लेकर चेताया

वारसॉ, 11 अक्टूबर (एपी) पोलैंड की पुलिस ने रविवार को कहा कि उसे प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिश पर संभावित हमले की सूचना मिली है।

इस सप्ताह स्कूलों में चाकूबाजी की कई घटनाओं के बाद पोलैंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा, रूस की ओर से संभावित हमले की आशंका भी है, जिसका मकसद यूक्रेन पर रूस के व्यापक हमले के खिलाफ जारी युद्ध में पश्चिमी देशों के समर्थन को कमजोर करना हो सकता है।

पोलैंड की खुफिया सेवा का कार्यभार संभाल रहे मंत्री के प्रवक्ता जासेक डोब्रिजिन्स्की ने कहा, ‘‘हम इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं।’’

डोब्रिजिन्स्की रविवार को सुरक्षा सेवाओं, पुलिस और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधियों की आपात बैठक के बाद बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि खतरे से जुड़ी जानकारी सबसे पहले राज्य सुरक्षा सेवा को मिली, जिसने बाद में इसे पुलिस के साथ साझा किया।

सितंबर में टस्क ने नाटो के पूर्वी मोर्चे पर रूस के हमलों के तेज होने की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि रूस यूक्रेन का समर्थन करने वाले यूरोपीय देशों, जिनमें पोलैंड भी शामिल है, पर ड्रोन या रॉकेट से हमले करने की साजिश रच रहा है।

एपी आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल