Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

राजस्थान: नवरात्र के पहले दिन त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में उमड़े हजारों श्रद्धालु, इंदौर से आएगी पांच किलोमीटर लंबी चुनरी

जयपुर, 11 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।

मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही और भजन-कीर्तन के साथ नौ दिवसीय उत्सव की शुरुआत हुई।

मंदिर के मुख्य पुजारी निकुंज मोहन पंड्या ने बताया कि सुबह से ही बांसवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान विशेष आरती की गई।

नवरात्र उत्सव का प्रमुख आकर्षण मध्यप्रदेश के इंदौर से लाई जा रही पांच किलोमीटर लंबी चुनरी है, जिसे देवी को अर्पित किया जाएगा।

इंदौर से आए श्रद्धालुओं ने चुनरी के साथ शोभायात्रा निकालने की योजना बनाई है और इसके बाद चुनरी मंदिर में देवी को चढ़ाई जाएगी।

मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक जगेश पंचाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुचारु दर्शन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

नौ दिवसीय उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है।

नवरात्र के दौरान यहां विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

इस पर्व में नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र