Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

इंडिगो की दिल्ली-चेन्नई उड़ान में धुआं निकलने के बाद विमान हैदराबाद की ओर मोड़ा गया; सुरक्षित उतारा

हैदराबाद, 11 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक उड़ान में रविवार को एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने के बाद विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया। विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी।

इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘‘ग्यारह अक्टूबर 2026 को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6115 को यात्री के एक निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने के बाद हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया। केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति पर काबू पा लिया।’’

कंपनी ने कहा कि निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत पायलटों ने विमान का मार्ग बदला और उसे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा।

कंपनी ने बताया कि यात्रियों को चेन्नई ले जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई।

भाषा अमित सुरेश

सुरेश