Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

राजस्थान: दो युवकों से मारपीट करने के आरोप में थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित

जयपुर, 11 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले में दो युवकों के साथ कथित रूप से मारपीट करने के मामले में रविवार को थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निलंबित पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी उमराव गुर्जर, दो सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। अधिकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात उस समय हुई, जब पुलिसकर्मियों ने दो युवकों को देखकर उनसे पूछताछ की और इस दौरान कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि एक युवक पर पुलिसकर्मी को काटने का आरोप है।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दोनों युवकों को नारायणा थाने ले जाया गया, जहां उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह दोनों युवकों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप सामने आए, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।

अधिकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देने के कारण थाना प्रभारी को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया।

उन्होंने बताया कि वहीं, दोनों युवकों से मारपीट के आरोप में दो एएसआई और तीन कांस्टेबल को निलंबित किया गया है।

अधिकारी के अनुसार, दोनों युवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हैं।

उन्होंने बताया कि मारपीट के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र