नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एक महिला की ‘छेड़छाड़ करके बनाई गई’ तस्वीरों से जुड़े पुराने मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं को उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद नये नोटिस जारी किए हैं। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह मामला उन आरोपों से जुड़ा है कि जिनमें महिला की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करके आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई गईं और उन्हें ऑनलाइन प्रसारित किया गया।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पहले महिला की याचिका पर कॉजपा के नेताओं को नोटिस जारी किये थे और पुलिस को भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था।
भाषा
देवेंद्र गोला
गोला
गोला