Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

नवरात्र पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने झंडेवालान मंदिर में पूजा की

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को नवरात्र के पहले दिन झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की और दोहराया कि ‘‘शहर को बंधक बनाने’’ या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उनकी यह टिप्पणी दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा एक दिन पहले 7,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद आई। हिरासत में लिए गए लोगों में कॉकराच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता और कई राजनेता शामिल थे। आरोप है कि उन्होंने जंतर-मंतर पर एकत्र होने की कोशिश की थी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, गुप्ता ने मां भगवती की पूजा-अर्चना की और मंदिर में अनुष्ठान किए। उन्होंने देश के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

गुप्ता ने लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “देवी मां दिल्ली में अराजकता फैलाने वालों और देश के कल्याण से ऊपर अपने हितों को रखने वालों तथा देश की प्रगति से परेशान होने वालों को सद्बुद्धि दें।”

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप