Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

मोदी ने तमिलनाडु में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया

चेन्नई, 11 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में सड़क, रेल परिवहन और पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ आईआईटी मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इनमें लगभग 3,700 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं, चेन्नई बंदरगाह, कामराजर बंदरगाह और वी. ओ. चिदंबरनार बंदरगाह से जुड़ी पहल तथा अमृत रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास में सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर (एसजीबीसी) भी राष्ट्र को समर्पित किया।

एसजीबीसी एक अग्रणी वैश्विक वैज्ञानिक पहल है, जिसके तहत भ्रूण अवस्था से लेकर वृद्धावस्था तक मानव जीवन के विभिन्न चरणों में 100 से अधिक मानव मस्तिष्कों के कोशिकीय स्तर पर त्रि-आयामी एटलस तैयार किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने ‘सी-स्ट्रोक’ नामक इस्केमिक स्ट्रोक का एक विशिष्ट एटलस भी जारी किया। इसमें स्ट्रोक से प्रभावित मस्तिष्क के सूक्ष्म स्तर पर लिए गए 1,000 से अधिक चिह्नित चित्र शामिल हैं। इससे दुनियाभर के शोधकर्ताओं को उपचार के नए लक्ष्य पहचानने में मदद मिलेगी।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के पूनमल्ली-वडपलानी खंड का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विजय ने संयुक्त रूप से मेट्रो की नई सेवाओं को हरी झंडी दिखाई और मेट्रो ट्रेन में यात्रा भी की।

नई सेवाएं मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के कॉरिडोर चार के अंतर्गत आती हैं।

उद्घाटन किए गए इस खंड में लगभग 15 किलोमीटर की दूरी में कुल 11 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन हैं।

भाषा अमित रंजन

रंजन