Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

लाउडस्पीकर पर अधिक ध्वनि में अजान देने के कारण एक व्यक्ति गिरफ्तार

बिजनौर (उप्र), 11 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नजीबाबाद स्थित एक मस्जिद में कथित तौर पर निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर अजान देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक के. के. विश्नोई ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर की है। थाना नजीबाबाद में राजकीय इंटर कॉलेज के निकट नमाज के समय तय मानक से अधिक आवाज आने पर पुलिसकर्मियों ने मस्जिद में जाकर जांच की तो पाया कि मोहम्मद फैजान तेज आवाज में लाउडस्पीकर का प्रयोग कर अजान दे रहा था।

उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक सौरभ सिंह ने नजीबाबाद थाना में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई और फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने फैजान को एसडीएम अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस महीने की शुरुआत में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बलरामपुर की एक घटना का स्वतः संज्ञान लिया था, जिसमें कथित तौर पर स्कूल के पास से गुजर रहे डीजे की तेज आवाज से कक्षा दो की एक छात्रा की कक्षा में ही मृत्यु हो गई थी।

सितंबर में बिजनौर में तय मानक से अधिक आवाज को लेकर धार्मिक स्थलों पर चलाए गये अभियान में मस्जिदों, मंदिरों और गुरुद्वारों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए थे।

भाषा सं राजेंद्र सुरेश

सुरेश