चेन्नई, 11 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) द्वारा मनाए जाने वाले बालिका दिवस के अवसर पर रविवार को एक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने लड़कियों के लिए समानता, शिक्षा व सशक्तीकरण की जरूरत पर जोर दिया।
उन्होंने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं।
विजय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “बालिकाएं इस धरती की सबसे सुंदर रचना हैं! उनकी मासूम हंसी परिवार की खुशी है और उनकी चंचल उछल-कूद प्रकृति की सुंदरता है। जब किसी बालिका का जन्म होता है, तो उसके साथ ही प्यार, करुणा और नेतृत्व की असीम क्षमता भी जन्म लेती है।”
उन्होंने कहा, “बालिकाओं को स्वस्थ जीवन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण, समान अधिकार और पूरी आजादी देना हमारा कर्तव्य व जिम्मेदारी है।”
विजय ने कहा, “आइए, हम सभी संकल्प लें कि उनके सपनों को उड़ान देंगे, उनकी प्रगति में उनका साथ देंगे और भेदभाव से मुक्त, समानता पर आधारित समाज बनाएंगे।”
भाषा जोहेब नेत्रपाल
नेत्रपाल