Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

कॉजपा नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई निंदनीय: माकपा सांसद

तिरुवनंतपुरम/नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्यसभा सदस्यों जॉन ब्रिटास और ए. ए. रहीम ने शनिवार को मुंबई से दिल्ली पहुंचने पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके और अन्य लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रविवार को आलोचना की।

कॉजपा संस्थापक दीपके और दो अन्य नेताओं सौरव दास तथा आशुतोष रांका को शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर विमान के अंदर ही हिरासत में ले लिया था।

ब्रिटास ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि कॉजपा नेताओं के साथ अपहरणकर्ताओं या कथित तौर पर बड़े वित्तीय घोटालों को अंजाम देने वालों से भी बुरा व्यवहार किया गया।

उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार यह सब इसलिए कर रही है, क्योंकि वह डरी हुई है। पुलिस उन्हें हवाई अड्डे से बाहर आने के बाद गिरफ्तार कर सकती थी। वे हवाई अड्डे के अंदर से भाग नहीं सकते थे। उन्हें विमान के अंदर ही हिरासत में लेने की कोई जरूरत नहीं थी।'

ब्रिटास ने पत्रकारों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी निंदा की और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए यह सब कर रहे हैं।

रहीम ने आरोप लगाया कि कॉजपा के कई कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को प्रताड़ित किया गया।

भाषा

शुभम देवेंद्र

देवेंद्र